Friday, February 17, 2023

महाशिवरात्रि

 प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मन्दिर (श्री शिव मन्दिर)

18 फरवरी को महाशिवरात्रि, आपको पूजा कब करनी है सुबह, दोपहर या रात? देखें शिव पूजा शुभ मुहूर्त


आपसभी भगतगणो को महाशिवरात्रि पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट पटना बिहार इंडिया

Shivratri Puja Time 2023: महाशिवरात्रि की तारीख 18 फरवरी 2023 है। यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत कर रहेंगे  और भगवान शिव की पूजा करेंगे तो आपको महाशिवरात्रि के पूजा मुहूर्त को जान लेना चाहिए। महाशिवरात्रि पर्व के पूरे दिन के शिव पूजा के शुभ मुहूर्त रहत है।  महाशिवरात्रि की तारीख 18 फरवरी 2023 है। इस दिन प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि व्रत साथ हैं। यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत रहेंगे और भगवान शिव की पूजा करेंगे तो आपको महाशिवरात्रि के पूजा मुहूर्त को जान लेना चाहिए। कॉलेक्ट्रीट घाट के महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय जी ने कहा महाशिवरात्रि पर्व के पूरे दिन के शिव पूजा के शुभ मुहूर्त है। आप अपनी सुविधानुसार सुबह, दोपहर या रात में कभी भी पूजा कर सकते हैं। महाशिवरात्रि 2023 शिव पूजा मुहूर्त सुबह
18 फरवरी को सुबह 08:22 से सुबह 09:46  तक महाशिवरात्रि की शिव पूजा का अच्छा मुहूर्त है। यह शुभ-उत्तम मुहूर्त है। महाशिवरात्रि 2023 शिव पूजा मुहूर्त
दोपहर में शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 12:35 दोपहर से लेकर शाम 04:49 शाम तक है। इसमें भी दोपहर 02:00 दोपहर से 03:24 दोपहर तक लाभ-उन्नति मुहूर्त और दोपहर 03:24 दोपहर से शाम 04:49 संध्या तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है।


महाशिवरात्रि 2023 शिव पूजा मुहूर्त

रात में शिव पूजा का मुहूर्त शाम 06:13 शाम से रात 09:24 रात्रि तक है। जिसमें शाम 07:49 शाम तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है। उसके बाद रात 09:24 रात्रि से देर रात 12:35 रात्रि तक शिव पूजा का रात्रि मुहूर्त है। इसमें भी 10:59 रात्रि तक शुभ-उत्तम मुहूर्त और 10:59  से देर रात 12:35 मध्य रात्रि तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है। महाशिवरात्रि 2023 निशिता शिव पूजा मुहूर्त
निशिता पूजा तंत्र मंत्र की सिद्धियों के लिए करते हैं। महाशिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त रात 12:09 मध्य रात्रि से लेकर देर रात 01:00 रात्रि तक है।

महाशिवरात्रि 2023 तिथि मुहूर्त
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि की शुरूआत: 18 फरवरी, रात 08:02  से फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि की समाप्ति: 19 फरवरी, शाम 04:18 संध्या समय

महाशिवरात्रि पर पांच शुभ योग
इस साल महाशिवरात्रि पर पांच शुभ योग केदार, वरिष्ठ, सर्वार्थ सिद्धि, शंख और शश बने हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग 05:42 सुबह से लेकर अगले दिन 19 फरवरी को 06:56 सुबह तक है।

Mantra for Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी

    Mantra  for  Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी सार Mantra For Study Co...