Showing posts with label Happy Holika Dahan 24 March 2024. Show all posts
Showing posts with label Happy Holika Dahan 24 March 2024. Show all posts

Saturday, March 23, 2024

#HoliDanhan

प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर (श्री शिव मन्दिर ) के तरफ से आप सभी भगतगानों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनायें 


महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 

Contact Me Everyone



Holika Dahan 2024 Kab hai: होलिका दहन पर पूरे दिन रहेगा भद्रा का अशुभ साया, मिलेगा पूजन के लिए सिर्फ इतना समय



Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़ कर उसे चारों तरफ से लकड़ी कंडे उपले से घेर कर निश्चित मुहूर्त में जलाया जाता है। इस बार होलिका 24 मार्च, सोमवार को किया जाएगा।

होलिका दहन 2024 मुहूर्त



24 मार्च रविवार को रात में 10:28 बजे भद्रा खत्म हो जा रही है, उसके बाद आप होलिका दहन कर सकते हैं। ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त रात 10:28 पीएम के बाद से है।

होलिका दहन का मंत्र

रविवार को जब आप रात में होलिका दहन करें तो उस समय आपको ॐ होलिकायै नमः मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

होलिका दहन की सही विधि



1. होलिका दहन वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका के पास दक्षिण दिशा में एक कलश स्थापित कर दें. उसके बाद पंच देवताओं की पूजा करें।

2. उसके बाद होलिका का मंत्र जाप करते हुए पूजन करें. भक्त प्रह्लाद और भगवान हिरण्यकश्यप की भी पूजा करें। उसके बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा करें और उसमें कच्चा सूत लपेट दें।

3. फिर नारियल, जल और अन्य पूजा सामग्री होलिका को अर्पित कर दें। उसके बाद होलिका दहन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका की अग्नि में गेहूं की बालियां सेंककर खाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।





Mantra for Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी

    Mantra  for  Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी सार Mantra For Study Co...