Tuesday, July 18, 2023

#G20

 प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मन्दिर (श्री शिव मंदिर महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट पटना बिहार इंडिया 


श्री पप्पू बाबा जी भगतगणो  को पूजा कराते हुये।
श्री पप्पू बाबा जी भगतगणो  को पूजा कराते हुये।


Sunday, July 9, 2023

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023

 

सावन के पहले सोमवार पर कई शुभ योग, जानें इस दिन का विशेष महत्व  Sawan Somwar 2023:


आपसभी भागतगानो को सावन की पहली सोमवारी
  की  हार्दिक शुभकामनाएं महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट पटना बिहार इंडिया 

 सावन का सोमवार कल यानी 10 जुलाई को है। सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। पहले सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक का समय (Rudrabhishek Timings)

पहले सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक का खास संयोग बना है. इस दिन शिववास गौरी के साथ है और रुद्राभिषेक तभी होता है जब शिववास होता है। इस दिन रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त प्रात: काल से लेकर शाम 06 बजकर 43 मिनट तक है।



पहले सोमवार पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Sawan Somwar Puja Ka Shubh Muhurt)

सावन के सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करने का विशेष महत्‍व माना गया है। सावन के पहले सोमवार पर शाम की पूजा का शुभ महूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक है। ऐसी मान्‍यता है कि शाम के वक्‍त में रुद्राभिषेक करने से शिवजी सभी कष्‍टों को दूर करते हैं।



सावन सोमवार के दुर्लभ उपाय

शास्त्रों के अनुसार शिव जी को कई तरह के पुष्य प्रिय है लेकिन मान्यता है कि सावन सोमवार की पूजा में शिवलिंग पर कमल के फूल चढ़ाने से व्यक्ति की सोई किस्मत जाग उठती है। सावन सोमवार को प्रदोष काल में ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय इस मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग शिवलिंग पर कमल का पुष्प चढ़ाएं. ये शिव का धनदायक मंत्र है। मान्यता है इस उपाय से गरीबी 7 जन्मों तक छू भी नहीं सकती।



सावन सोमवार की पूजा सामग्री

सावन सोमवार में शिव पूजा के लिए विशेष पूजन सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए कच्चा दूध, गंगाजल, दही, घी, शहद, भांग, धतूरा, शक्कर, केसर, चंदन, बेलपत्र, अक्षत, भस्म, रुद्राक्ष, शमी पत्र, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, फल, कपूर, धूप, दीप, शिव के प्रिय फूल (हरसिंगार, आक, कनेर), इत्र, पंचमेवा, काला तिल, सोमवार व्रत कथा पुस्तक एकत्रित कर लें।



सावन में इस बार आएंगे 8 सोमवार

इस साल अधिकमास लगने के कारण सावन 2 महीने यानी 59 दिनों का होगा और सावन में कुल 8 सोमवार के पड़ेंगे. इसमें केवल 4 सावन सोमवारी के व्रत ही मान्य होंगे।


पहला सावन सोमवार 2023 चौघड़िया मुहूर्त

अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 05.30 - सुबह 07.14
शुभ (उत्तम) - सुबह 08.58 - सुबह 10.42
प्रदोष काल मुहूर्त - रात 07.22 - रात 08.38

सावन का पहला सोमवार कल

कल यानी 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है. इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि सावन के सोमवार के दिन किए गए उपायों से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

Lord Shiva: सावन का महीना शंकर भगवान को समर्पित है. भगवान शिव की पूजा के लिए सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। इस बार सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस बार सावन का महीना एक नहीं बल्कि पूरे दो महीने का होने जा रहा है।

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। सावन सोमवार के व्रत में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है. इस साल सावन मास में कुल 8 सावन सोमवार व्रत हैं। 4 सावन सोमवार और 4 सावन अधिक सोमवार व्रत. सावन सोमवार व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि विधान से की जाती है। जिनको मनचाहे जीवनसाथी की कामना होती है, वे सावन सोमवार व्रत रखते हैं।

सोमवार का व्रत रने से सुख, समृद्धि और उन्नति की मनोकामना पूरी होती है। सावन सोमवार व्रत के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। यदि आप उन नियमों को नहीं मनाते हैं तो आपका व्रत निष्फल भी हो सकता है। सावन के पहले सोमवार के  दिन बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। सावन को मनोकामना पूर्ति महीना कहा जाता है, क्योंकि त्रिदेव में शिव ही ऐसे देवता है जिनकी सच्चे मन से पूजा की जाए तो वह बेहद जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

सावन सोमवार के दिन शिव पूजा जल्द फलित होती है। वैसे तो शिव जी एक लौटा जल से ही खुश हो जाते हैं लेकिन सावन सोमवार की पूजा में कुछ विशेष सामग्री का इस्तेमाल किया जाए तो मनचाहा वरदान मिलता है।








Sunday, July 2, 2023

#GuruPurnima

 

Guru Purnima 2023 Daan: गुरु पूर्णिमा पर इस बार करें ये उपाय, इन चीजों के दान और गुरु की वंदना से प्राप्त होंगे शुभफल  




Guru Purnima 2023 : हर साल हिंदी के आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि अत्यंत शुभ मानी गई है. सनातन धर्म में इस तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।

आपसभी भागतगानो  गुरु पूर्णिमा  की  हार्दिक शुभकामनाएं महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट पटना बिहार इंडिया 



Guru Purnima Kab hai: 3 जुलाई 2023 को इस साल गुरु पूर्णिमा पड़ रहा है। इस दिन अपने गुरु की पूजा, वंदना करने की परंपरा है। अपने गुरु के प्रति सम्मान भाव भी इस दिन दिखाया जाता है। हमारे जीवन में गुरु का पद बहुत ऊपर होचा है। गुरु ही हैं जो हमें बताते हैं कि हमारे लिए कौन सा पथ सही है और किस रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। अत: गुरु को समर्पित तिथि  गुरु पूर्णिमा के दिन उनका आशीर्वाद लेने से उन्नति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

गुरु  का आशीर्वाद 

आषाढ़ मास के पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के कई लाभ है। इस दिन गुरु वंदन से जीवन में उन्नति और समृद्धि पाई जा सकती है। इसके अलावा इस शुभ दिन दान का भी बहुत अधिक महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के मौके पर क्या दान करना चाहिए। जिससे वो अपने जीवन से परेशानियों को दूर कर सकें।

मेष से कर्क 
मेष राशि के जातकों को इस दिन जरुरतमंदों को गुड़ और लाल रंग के कपड़े दान करना चाहिए। आर्थिक परेशानी दूर होंगी।
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन मिश्री का दान करना चाहिए।

  
   शुभ होगा मिथुन के राशि के जातकों को गाय को हरा चारा खिलाना। हरे मूंग दान करने से भी दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कर्क के राशि के जातकों को चावल का दान करना चाहिए, तनाव दूर होगा और शुभ फल प्राप्त होगे।

सिंह से वृश्चिक
सिंह के राशि के जातकों गेहूं दान करना चाहिए। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. 
कन्या के राशि के जातकों को ब्राह्मण को भोजन कराने से लाभ होगा। श्रद्धानुसार दक्षिणा देने से भी लाभ होगा। गाय को चारा दें।
तुला के राशि के जातकों को कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए, यश और ऐश्वर्य की प्राप्ती होगी।
वृश्चिक के राशि के जातकों को बंदरों को चना गुड़ खिलाने से लाभ होगा। गरीब छात्रों को पढ़ने लिखने की चीजें दान करें।

 से मीन 
धनु के राशि के जातकों को मंदिर में चना का दान करने से लाभ होगा, घर शांति बनी रहेगी।
मकर के राशि के जातकों को गरीबों को कंबल बांटने से शुभ फल प्राप्त होगा. नौकरी में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
कुंभ के राशि के जातकों को वृद्धाश्रम में कपड़े, अनाज और रुपयों का दान करना चाहिए। काली उड़द की दाल को मंदिर में दान करें।
मीन के राशि के जातकों को इस दिन हल्दी और बेसन से बनी मीठी चीजें बच्चों में दान करना चाहिए इससे इच्छापूर्ति होगी।

Vat Savitri Vrat 2024

प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मन्दिर (श्री शिव मंदिर  महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट...