Prachin Sri Gauri Shiv Shankar Manokamana Siddh Mandir (Sri Shiv Mandir) Mahant/Pujari/Priest:- Sri Pappu Baba ( Mr. Raj Kumar Pandey) Collectorate Ghat Patna Bihar India
Friday, December 22, 2023
हर हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏
Thursday, December 21, 2023
Welcome Everyone आप सभी भगतगणों को प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया
प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मन्दिर (श्री शिव मंदिर महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट पटना बिहार इंडिया
Thursday, November 9, 2023
#धनतेरस
आप सभी भगतगनो को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मन्दिर (श्री शिव मंदिर महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट पटना बिहार इंडिया
Dhanteras2023: इस साल धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। धन और संपन्नता के लिए इस दिन कुबेर देव की पूजा होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। कहते हैं कि इस दिन खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है।
Dhanteras 2023 कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला था और देवताओं के वैद्य धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरी की उपासना होती है। ये दिन कुबेर का दिन भी माना जाता है। धन और संपन्नता के लिए इस दिन कुबेर देव की पूजा होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा है।
धनतेरस पर ये चीजें खरीदना शुभ (Dhanteras 2023 Auspicious things to buy)
धनतेरस पर आप धातु से बना कोई पानी का बर्तन खरीद सकते हैं। इस दिन गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। खील-बताशे, मिट्टी के दीपक जरूर खरीदें। अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र भी खरीदें। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दि खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2023 shubh muhurat for shopping)
अभिजीत मुहूर्त- 10 नवंबर को धनतेरस पर सुबह 11.43 बजे से 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
शुभ चौघड़िया- धनतेरस पर सुबह 11.59 बजे से दोपहर 01.22 बजे तक शुभ चौघड़िया होने के कारण अच्छा मुहूर्त है।
चर चौघड़िया- फिर शाम 04.07 बजे से शाम 05.30 बजे तक चर चौघड़िया के कारण भी खरीदारी करने के लिए अबूझ मुहूर्त रहेगा।
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2023 puja shubh muhurat)
प्रदोष काल- शाम 05 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा
वृषभ काल- शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर इन बातों का रखें ख्याल
धनतेरस के पहले ही दिवाली की सफाई कर लें। कुबेर और धनवंतरी की एकसाथ पूजा करें। इस दिन सोना, चांदी, पीतल या स्टील ही खरीदें। धनतेरस के दिन लोहा या प्लास्टिक की चीजें खरीदने से बचें। नतेरस के दिन जरूरतमंदों को दान करने से विशेष लाभ होगा।
धनतेरस की पूजा विधि (Dhanteras 2023 puja vidhi)
धनतेरस की शाम को उत्तर दिशा की ओर कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करें। दोनों के सामने घी का एकमुखी दीपक जलाएं। कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई चढ़ाएं। पहले "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" का जाप करें. फिर "धनवंतरी स्तोत्र" का पाठ करें और प्रसाद ग्रहण करें। दिवाली के दिन कुबेर को धन के स्थान पर रखें और धनवंतरी को पूजा वाली जगह पर स्थापित करें।
धनतेरस पर दीपदान
धनतेरस के दिन यम के लिए आटे का चौमुखा दीपक बनाकर घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है। दीपक जलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख कर यम का पूजन किया जाता है। मान्यता है इस दिन यम देवता की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।
धनतेरस पर घर का मुख्य द्वार कैसा हो?
धनतेरस पर मुख्य द्वार में दोनों ओर स्वस्तिक का चिह्न जरूर लगाएं।
धनतेरस से लेकर भैया दूज तक घर के मुख्य द्वार में वंदनवार लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के प्रतीकात्मक चरण जरूर लगाएं। धनतेरस से दीपावली तक रोजाना मुख्य द्वार पर बाईं ओर घी का दीपक जलाएं।
Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे।
Dhanteras 2023: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है लेकिन धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ भी होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Dhanteras 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल कल यानी 10 नबंवर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं जिससे घर में धन की कमी न हो। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन लोग गोल्ड, सिल्वर, नए बर्तन की खरीदारी भी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गोल्ड, सिल्वर, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग कई गाड़ी, कार, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीदते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
नुकीली चीजें
धनतेरस के दिन चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये चीजें परिवार के लिए बैड लक लाती हैं।
स्टील
धनतेरस के दिन कई लोग स्टील के बर्तन खरीदते हैं। हालांकि धनतेरस पर स्टील न खरीदने की सलाह दी जाती है। इसकी जगह आप तांबे या कांस की चीजें खरीद सकते हैं।
लोहा
धनतेरस के दिन लोहे के बर्तन या लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि लोहा खरीदने से धन के देवता भगवान कुबेर नाराज हो जाते हैं।
कांच के बर्तन
धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या कांच से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ होता है, क्योंकि कांच की चीजें राहु से संबंधित होती हैं।
एल्युमिनियम और प्लास्टिक प्रोडक्ट
धनतेरस के दौरान एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बनी चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय किसी धातु से बनी चीजें खरीदें।
तेल या घी
धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को इसकी जरूरत हो तो एक दिन पहले या एक दिन बाद खरीदें।
Dhanteras 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल कल यानी 10 नबंवर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं जिससे घर में धन की कमी न हो। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन लोग गोल्ड, सिल्वर, नए बर्तन की खरीदारी भी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गोल्ड, सिल्वर, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग कई गाड़ी, कार, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीदते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
Mantra for Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी
Mantra for Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी सार Mantra For Study Co...
-
Somwar Ka Mantra: भगवान शिव के इन चमत्कारी मंत्रों से दूर होते हैं रोग, दोष और सभी कष्ट Somwar Mantra: सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के ...
-
Vaikuntha Chaturdashi 2025: वैकुण्ठ चतुर्दशी कल, इस दिन हरि-हर की संयुक्त आराधना से मिलता है मोक्ष सार Vaikuntha Chaturdashi 2025: कार्तिक...
-
Mantra for Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी सार Mantra For Study Co...
















.png)



