Saturday, March 23, 2024

#HoliDanhan

प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर (श्री शिव मन्दिर ) के तरफ से आप सभी भगतगानों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनायें 


महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 

Contact Me Everyone



Holika Dahan 2024 Kab hai: होलिका दहन पर पूरे दिन रहेगा भद्रा का अशुभ साया, मिलेगा पूजन के लिए सिर्फ इतना समय



Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़ कर उसे चारों तरफ से लकड़ी कंडे उपले से घेर कर निश्चित मुहूर्त में जलाया जाता है। इस बार होलिका 24 मार्च, सोमवार को किया जाएगा।

होलिका दहन 2024 मुहूर्त



24 मार्च रविवार को रात में 10:28 बजे भद्रा खत्म हो जा रही है, उसके बाद आप होलिका दहन कर सकते हैं। ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त रात 10:28 पीएम के बाद से है।

होलिका दहन का मंत्र

रविवार को जब आप रात में होलिका दहन करें तो उस समय आपको ॐ होलिकायै नमः मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

होलिका दहन की सही विधि



1. होलिका दहन वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका के पास दक्षिण दिशा में एक कलश स्थापित कर दें. उसके बाद पंच देवताओं की पूजा करें।

2. उसके बाद होलिका का मंत्र जाप करते हुए पूजन करें. भक्त प्रह्लाद और भगवान हिरण्यकश्यप की भी पूजा करें। उसके बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा करें और उसमें कच्चा सूत लपेट दें।

3. फिर नारियल, जल और अन्य पूजा सामग्री होलिका को अर्पित कर दें। उसके बाद होलिका दहन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका की अग्नि में गेहूं की बालियां सेंककर खाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।





Thursday, March 7, 2024

#Mahashivratri

            Maha Mahashivratri

प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर।           (श्री शिव मन्दिर ) 



 महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 
contact me everyone



Mahashivratri 2024 Date Shubh Muhurt: महाशिवरात्रि कल, शिवजी की पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय, जानें शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2024 Date: कहते हैं कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है। इस दिन महादेव की कृपा जिस पर हो जाए, उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार, 8 मार्च को मनाया जाएगा।

Mahashivratri 2024 Kab Hai: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। शिवरात्रि दिव्य और चमत्कारी शिव कृपा का महापर्व. कहते हैं कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है। इस दिन महादेव की कृपा जिस पर हो जाए, उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार, 8 मार्च को मनाया जाएगा।  आइए आपको शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और कुछ दिव्य उपाय बताते हैं।


शिवरात्रि की महिमा (Mahashivratri 2024 Significance)



हिन्दू परंपरा के अनुसार, इस दिन शिवजी का प्राकट्य हुआ था। शिवजी का विवाह भी इस दिन माना जाता है। इस दिन व्रत, उपवास, मंत्रजाप और रात्रि जागरण का विशेष महत्व बताया गया है। शिवरात्रि की प्रत्येक पहर परम शुभ होती है। महाशिवरात्रि पर महादेव और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से भक्तों को मनचाहा वरदान मिलता है। ये पूजा चार प्रहर में की जाती है।


पूजा का शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Shubh muhurt)

प्रथम प्रहर की पूजा समय- 8 मार्च शाम 06.25 बजे से रात्रि 09.28 बजे तक

दूसरे प्रहर की पूजा का समय- रात 09.28 बजे से 9 मार्च मध्य रात्रि 12.31 बजे तक

तीसरे प्रहर की पूजा का समय- 9 मार्च मध्य रात्रि 12.31 बजे से सुबह 03.34 बजे तक

चतुर्थ प्रहर की पूजा का समय- 9 मार्च को सुबह 03.34 बजे से सुबह 06.37 बजे तक


Sunday, February 11, 2024

हर हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏


हर हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏🕉️🙏🌍🙏🕉️🙏

 प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर
(श्री शिव मन्दिर ) 
 महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 
contact me everyone


सोमवार के दिन बन रहा है सिद्ध योग, शिवलिंग पर इस विधि से चढ़ाएं बेलपत्र, महादेव प्रसन्न होकर धन-धान्य से भर देंगे जीवन

12 फरवरी 2024 को सोमवार के दिन सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान महादेव के निमित्त कुछ अचूक उपायों को करने से जीवन में अपार धन-दौलत की प्राप्ति होगी। प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर  महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया सोमवार के दिन इन अचूक उपायों को करने से भोलेनाथ शीघ्र ही आपकी प्रार्थना स्वीकार करेंगे।


Somwar Upay:​ 12 फरवरी 2024 को सोमवार का दिन है। इसी के साथ सोमवार को माघ माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। सोमवार को देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इस सिद्ध योग के दौरान किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करना और प्रभु के नाम का जाप करना बहुत उत्तम माना जाता है। इस योग में जो भी कार्य शुरू किया जाता है वह

अवश्य ही सिद्ध होता है अर्थात सफल होता है। वहीं सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की पूजा-वंदना करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। 


सोमवार के दिन सच्चे मन से भोलेबाबा की आराधना कर उनके निमित्त कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।

जीवन में मानसिक कष्ट, आर्थिक परेशानी या फिर कार्यक्षेत्र में निराशा होथ लग रही हो, इन सभी परिस्थियों से निजात पाने और महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार के दिन आचार्य इंदु प्रकाश के बताए हुए उपायों को कल सिद्ध योग के दिन अवश्य करें। 

इन उपायों को करने से आपको संसार का प्रत्येक भौतिक सुख और धन-संपदा का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सोमवार के दिन किय जाने वाले विशेष उपाय
  • अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें। सोमवार के दिन ऐसा करने से आपका मन पॉजिटिव रहेगा, 

  • इससे आपका इंटरव्यू अच्छा जाएगा और आपकी मेहनत का असर दिखेगा।

  • यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है,

  •  जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है। तो इसके लिए आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाए तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें। 


  • सोमवार के दिन ऐसा करने से आपके व्यापार में धनलाभ होना शुरू हो जाएगा।

  • अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें। 


  • सोमवार के दिन ऐसा करने से आपका मन शांत रहने लगेगा और परिवार के माहौल में पॉजिटिविटी आने लगेगी।

  • अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है, जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं।


  •  तो इसके लिए आप सोमवार के दिन कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:। 

  • सोमवार ऐसा करने से आपको आपके जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी साथ ही आप उपलब्धियों का लाभ उठाने में सफल होंगे।


  • अक्सर भागदौड़ भरी लाईफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतना परेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। 

  • अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहा-धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं। 


  • सोमवार के दिन ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम होगा, लिहाजा आपका जीवन सुखमय बनेगा।

  • अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। 


  • मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ। सोमवार के दिन ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

  • अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, 


  • जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। सोमवार के दिन ऐसा करने से आपके धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी।

  • अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें। 


  • सोमवार के दिन ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल जल्द ही निकलेगा।
  • अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते

हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें।

 
साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

 सोमवार के दिन ऐसा करने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

Take care everyone


 

Monday, January 1, 2024

Happy New Year 2024: इन श्लोक और मंत्रों को भेजकर अपनों को दें नए साल की शुभकामनाएं


 Happy New Year 2024:
आप सभी भगतगणों को प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर(श्री शिव मन्दिर ) 
 महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 

 इन श्लोक और मंत्रों को भेजकर अपनों को दें नए साल की शुभकामनाएं Happy New Year 2024 Messages Shloka Mantras Quotes in Hindi: आज यानी एक जनवरी 2024 से नववर्ष की शुरुआत हो रही है। नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए खास होता है। नए साल के शुरू होते ही लोग एक दूसरे को उपहार देते हैं और खुबसूरत संदेश भेजकर शुभकामनाएं भी देते हैं। ताकि पूरा वर्ष उनके लिए शुभ हो। कुछ साल पहले लोग एक दूसरे कार्ड भेजते थे। हालांकि अब डिजिटल जमाने में लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वालपेपर के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने प्रियजन को नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से डाउनलोड करके भेज सकते हैं। यहां पर कुछ श्लोक और मंत्र दिए जा रहे हैं जो आपके प्रियजन के नववर्ष को शुभ बना देंगे...  वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

 

नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं  अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते।

मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।

 

नववर्ष 2024 में आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हों श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा। 

 

नववर्ष 2024 में श्रीकृष्ण आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। 

 

नववर्ष 2024 में आप पर विष्णु जी की कृपा बनी रहे ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।  

 

नववर्ष 2024 आपके लिए शुभ हो ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

 

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

 

नववर्ष 2024 में आप पर शिव जी की कृपा बनी रहे ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

ADVERTISING 

नववर्ष 2024 में आपका घर धन-धान्य से भरा रहे हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। 

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। 

 

आपके लिए नववर्ष 2024 मंगलमय हो ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम

 

हर हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏🕉️🙏🌍🙏🕉️🙏

 

Please contact me everyone
Take care everyone 
 

 नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं 


Friday, December 22, 2023

हर हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏


हर हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏🕉️🙏🌍🙏🕉️🙏

आप सभी भगतगणों को प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर(श्री शिव मन्दिर ) 
 महंत/पुजारी जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 
Please contact me everyone
Take care everyone 







                                         My Website