Sunday, August 4, 2024

Sawan Somwar 2024: सावन के तीसरे सोमवार पर करें महादेव का राशि अनुसार अभिषेक

 

 Sawan Somwar 2024: सावन के तीसरे सोमवार पर करें महादेव का राशि अनुसार अभिषेक, मिलेगा मनचाहा वर सनातन शास्त्रों के अनुसार सावन (Sawan 2024) के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मुरादें पूरी होती हैं। इसके आलावा राशि अनुसार अभिषेक करने से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं शिव जी का राशि अनुसार अभिषेक के बारे में। 


HIGHLIGHTS

सावन का महीना जारी है।

यह महीना महादेव को प्रिय है।

पूजा के दौरान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

 Third Sawan Somwar 2024: देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस पूरे महीने में शिव जी और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए सावन का सोमवार व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। 


सावन का तीसरा सोमवार 05 अगस्त (Third Sawan Somwar 2024 Date) को है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का राशि अनुसार अभिषेक करें। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होती है। 


सावन के तीसरे सोमवार की डेट और शुभ मुहूर्त (Third Sawan Somwar 2024 Date and Shubh Muhurat)

सावन का तीसरा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर किया जाएगा। प्रतिपदा तिथि 05 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। सोमवार को पूजा करने का शुभ मुहूर्त रात्रि 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 बजकर 17 मिनट के बीच रहेगा।  राशि अनुसार अभिषेक


मेष राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर शुद्ध दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

सिंह राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

कन्या राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।


तुला राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

धनु राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गाय के दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

मकर राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।

कुंभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। 

 प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर (श्री शिव मन्दिर ) 

 महंत जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 

Contact Me 9931401848/7274887378 Everyone 

Take Care Everyone 🙏 हर हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏🕉️🙏🌍🙏🕉️🙏

No comments:

Post a Comment

Parivartini Ekadashi 2024: जलझूलनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Parivartini Ekadashi 2024

  Parivartini Ekadashi 2024: जलझूलनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Parivartini Ekadashi 2024 : जलझूलनी या परिवर्तिनी एकाद...