Wednesday, December 4, 2024

दिसंबर महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं तिथि

    


हर महादेव 🕉️ नमः शिवाय🕉️ 🙏🕉️🙏🌍

 प्राचीन श्री गौरी शिव शंकर मनोकामना सिद्ध मंदिर (श्री शिव मन्दिर ) 
 महंत जी :- श्री पप्पू बाबा उर्फ़ श्री राज कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रियट घाट पटना इण्डिया 

 Contact Me 9931401848/7274887378 Everyone

दिसंबर महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं तिथि

 दिसंबर महीने में कुल मिलाकर 8 दिन विवाह मुहूर्त (December 2024 Wedding Dates) है। अगहन महीने की एकादशी एवं त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए उत्तम है। एकादशी और त्रयोदशी तिथि पर विवाह करने की सलाह देते हैं। हालांकि विवाह से पूर्व कुंडली मिलान अवश्य करा लें। इस महीने में आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे।


  1. अगहन का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है।
  2. इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।
  3. अगहन महीने में विवाह करना बेहद शुभ होता है।
December 2024 Vivah Muhurat: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाएगी। आत्मा के कारक सूर्य देव 15 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। वहीं, 15 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के धनु और मीन राशि में रहने के दौरान खरमास लगता है। खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके लिए दिसंबर महीने में 14 दिसंबर तक विवाह का लग्न मुहूर्त है। आइए, दिसंबर महीने में विवाह मुहूर्त की तिथियां जानते हैं-

कब लगेगा खरमास?

ज्योतिषियों की मानें तो 15 दिसंबर को आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। अतः 15 दिसंबर से खरमास लगेगा। इस राशि में सूर्य देव 30 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में सूर्य देव के गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त होगा। खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूर्य देव 14 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति है।

दिसंबर माह विवाह मुहूर्त

  • 5 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। 5 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी एवं पंचमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। विनायक चतुर्थी विवाह के लिए शुभ दिन है। इस दिन उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही वृद्धि एवं ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो 5 दिसंबर का दिन विवाह के लिए उत्तम है।
  • 10 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अगले दिन एकादशी है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो 10 दिसंबर का दिन विवाह के लिए उत्तम है।
  • 11 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शादी के लिए एकादशी तिथि उत्तम मानी जाती है। इस दिन रेवती और अश्विन नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही रवि योग का संयोग बन रहा है। 11 दिसंबर का दिन विवाह के लिए श्रेष्ठकर है।
  • 13 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस शुभ अवसर पर प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि पर विवाह करना उत्तम होता है। इस दिन शिव एवं सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। 13 दिसंबर का दिन विवाह के लिए उत्तम है।
  • 14 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। दिसंबर महीने में चतुर्दशी तिथि पर विवाह मुहूर्त है। यह दिसंबर महीने का अंतिम विवाह मुहूर्त है। इस दिन सिद्ध एवं साध्य योग का संयोग बन रहा है।

No comments:

Post a Comment

Happy Guru Purnima to all Everyone

     Happy Guru Purnima to all  Everyone