Sunday, July 2, 2023

#GuruPurnima

 

Guru Purnima 2023 Daan: गुरु पूर्णिमा पर इस बार करें ये उपाय, इन चीजों के दान और गुरु की वंदना से प्राप्त होंगे शुभफल  




Guru Purnima 2023 : हर साल हिंदी के आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि अत्यंत शुभ मानी गई है. सनातन धर्म में इस तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।

आपसभी भागतगानो  गुरु पूर्णिमा  की  हार्दिक शुभकामनाएं महंत/पुजारी:- श्री पप्पू बाबा(उर्फ श्री राज कुमार पाण्डेय) कॉलेक्ट्रीट घाट पटना बिहार इंडिया 



Guru Purnima Kab hai: 3 जुलाई 2023 को इस साल गुरु पूर्णिमा पड़ रहा है। इस दिन अपने गुरु की पूजा, वंदना करने की परंपरा है। अपने गुरु के प्रति सम्मान भाव भी इस दिन दिखाया जाता है। हमारे जीवन में गुरु का पद बहुत ऊपर होचा है। गुरु ही हैं जो हमें बताते हैं कि हमारे लिए कौन सा पथ सही है और किस रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। अत: गुरु को समर्पित तिथि  गुरु पूर्णिमा के दिन उनका आशीर्वाद लेने से उन्नति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

गुरु  का आशीर्वाद 

आषाढ़ मास के पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के कई लाभ है। इस दिन गुरु वंदन से जीवन में उन्नति और समृद्धि पाई जा सकती है। इसके अलावा इस शुभ दिन दान का भी बहुत अधिक महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के मौके पर क्या दान करना चाहिए। जिससे वो अपने जीवन से परेशानियों को दूर कर सकें।

मेष से कर्क 
मेष राशि के जातकों को इस दिन जरुरतमंदों को गुड़ और लाल रंग के कपड़े दान करना चाहिए। आर्थिक परेशानी दूर होंगी।
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन मिश्री का दान करना चाहिए।

  
   शुभ होगा मिथुन के राशि के जातकों को गाय को हरा चारा खिलाना। हरे मूंग दान करने से भी दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कर्क के राशि के जातकों को चावल का दान करना चाहिए, तनाव दूर होगा और शुभ फल प्राप्त होगे।

सिंह से वृश्चिक
सिंह के राशि के जातकों गेहूं दान करना चाहिए। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. 
कन्या के राशि के जातकों को ब्राह्मण को भोजन कराने से लाभ होगा। श्रद्धानुसार दक्षिणा देने से भी लाभ होगा। गाय को चारा दें।
तुला के राशि के जातकों को कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए, यश और ऐश्वर्य की प्राप्ती होगी।
वृश्चिक के राशि के जातकों को बंदरों को चना गुड़ खिलाने से लाभ होगा। गरीब छात्रों को पढ़ने लिखने की चीजें दान करें।

 से मीन 
धनु के राशि के जातकों को मंदिर में चना का दान करने से लाभ होगा, घर शांति बनी रहेगी।
मकर के राशि के जातकों को गरीबों को कंबल बांटने से शुभ फल प्राप्त होगा. नौकरी में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
कुंभ के राशि के जातकों को वृद्धाश्रम में कपड़े, अनाज और रुपयों का दान करना चाहिए। काली उड़द की दाल को मंदिर में दान करें।
मीन के राशि के जातकों को इस दिन हल्दी और बेसन से बनी मीठी चीजें बच्चों में दान करना चाहिए इससे इच्छापूर्ति होगी।

No comments:

Post a Comment

Happy Guru Purnima to all Everyone

     Happy Guru Purnima to all  Everyone